Bank Holidays 2022: पूरे साल में सबसे ज्यादा छुट्टियां अक्टूबर माह में होती हैं इसी लिए इसे छुट्टियों का माह कहा जाता है। अगले महीने अतः अक्टूबर में बैंकों की लगभग 21 दिनों की छुट्टी रहेगी इसीलिए आपको बैंक में जो भी जरुरी काम हों इसी माह निपटा लें। वैसे इन छुट्टियों के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग उसी तरह कार्य करती रहेगी जिस तरह नार्मल दिनों में कार्य करती है बस फर्क सिर्फ इतना है कि यह सारे काम बैंक जाकर नहीं हो पायेंगें। bank holiday
RBI ने जारी की छुट्टी कि लिस्ट-
RBI(Reserve Bank of India) ने अक्टूबर माह में होने वाली सभी 21 दिनों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है और इस लिस्ट में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है। विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय अवकाश सम्बंधित निर्णय राज्य सरकारों द्वारा तय किये जाते हैं , इसी लिए ग्राहकों को अपने बैंक की शाखा में जाने से पहले छुट्टियों की सूचि देख लेनी चाहिए। सूची में कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिए विशिष्ट हैं।
अक्टूबर माह में होती हैं ज्यादा छुट्टियां- bank holiday

अक्टूबर माह में कई सारे त्यौहार और जयंती पड़ती हैं इसी लिए इस माह में ज्यादा छुट्टियां होती हैं। अक्टूबर माह में पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के दिन होती है। इसके बाद नवरात्रियों की कई छुट्टियां होती हैं साथ ही विजयादशमी किए बाद दिवाली / दीपावली की छुट्टियां होती हैं इसी लिए इस माह में ज्यादा छुट्टियां होती हैं।
चलिए अब जान लते हैं अक्टूबर माह में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में। Bank Holidays 2022
यह भी पढ़ें-
क्या आप जानते हैं परमाणु बटन दबाने का अधिकार किसके पास होता है? About Nuclear Weapon
Chanayak Niti चाणक्य की इन बातों को यदि आप जीवन में उतार लेंगे तो हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी।
अक्टूबर माह में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट- Bank Holidays 2022
- 1 अक्टूबर – बैंक खातों का छःमाही समापन
- 2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती अवकाश
- 3 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (महाअष्टमी)
- 4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
- 5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)
- 6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं)
- 7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं)
- 8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
- 9 अक्टूबर – रविवार
- 13 अक्टूबर – करवा चौथ
- 14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
- 16 अक्टूबर – रविवार
- 18 अक्टूबर – कटि बिहू त्यौहार
- 22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
- 23 अक्टूबर – रविवार
- 24 अक्टूबर – दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)
- 25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
- 26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा
- 27 अक्टूबर – भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / निंगोल चक्कूबा
- 30 अक्टूबर – रविवार
- 31 अक्टूबर – सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा / सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
हो सकता है देश के किसी राज्य या जिले में इन छुट्टियों के अलावा और भी कोई अतिरिक्त क्षेत्रीय या लोकल छुट्टियां होती हों या किसी राज्य अथवा जिले में लिस्ट में दी हुई इन छुट्टियों में से कम छुट्टियां पड़ती हों इसी लिए आपको अक्टूबर माह में बैंक जाने से पहले बैंक में छुट्टी है या नहीं इस विषय में जान लेना चाहिए।