Bypoll Result: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार देश में विधानसभा चुनाव हुए यह चुनाव उपचुनाव थे जिसमें देश की जनता की नजर थी। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो और मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट में उप चुनाव होना था। आज यानिकि 13 जुलाई, शनिवार को उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है और इस परिणाम से भाजपा को भारी झटका लगा है और इंडिया गठबंधन का काफी फ़ायदा हुआ है। यह उपचुनाव कई राज्यों के विधायकों के इस्तीफ़ा देने और कई राज्यों के विधायकों के निधन हो जाने के कारण हुए हैं। 13 विधानसभा सीटों में से 10 विधान सभा सीटों के विधायकों ने इस्तीफ़ा दिया था वहीं 3 विधानसभा सीटों के विधायकों का निधन हो गया था।(उप चुनाव परिणाम)
Bypoll Result: क्या रहा उप चुनाव परिणाम-

यह भी पढ़ें-
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा(JANARDAN MISHRA) ने की टॉयलेट साफ़, जनता ने लगा दी क्लास
विधानसभा उप चुनाव के परिणाम चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से 07 जुलाई 2024 को घोषित किये। विधानसभा की 13 में से 10 सीटों पर इंडिया के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराइ है। हिमाचल और मध्य प्रदेश एक-एक सीट पर भाजपा और बिहार में एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इस उपचुनाव में 121 दिग्गजों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इस उपचुनाव चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित कई दिग्गजों और कुछ नए चेहरों ने भी हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल में सभी सीटें टीएमसी के खाते में गईं। यहां रायगंज में कृष्णा कल्याणी, बागदा में मधुपर्णा ठाकुर, रानाघाट दक्षिण में मुकुट मणि अधिकारी और मानिकतला में सुप्ति पांडे को जीत मिली है। मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश प्रताप शाह की जीत हुई है। उत्तराखंड में बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला और मंगलौर सीट पर कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन जीते हैं। बिहार में रुपौली सीट पर लोजपा (रामविलास) से बागी होकर चुनाव लड़े शंकर सिंह जीत गए हैं। तमिलनाडु में विक्रवंडी विधानसभा सीट पर डीएमके के अन्नियुर शिवा को जीत मिली है। पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट पर आप के मोहिंदर भगत जीत गए हैं। हिमाचल की देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा और हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा को जीत मिली है।(bypoll result/उप चुनाव परिणाम)