BHARAT JODO YATRA: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी सांस अचानक फूलने लगी इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन संतोख सिंह चौधरी को बचाया नही जा सका। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है।
CM ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
अचानक बिगड़ी सांसद की तबीयत
खबरों के अनुसार कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क पर अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संतोख सिंह चौधरी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि चौधरी फिल्लौर में राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थें।