Cow News: खाने और मौसम के बारे में गाय करती है आपस में बातें।

Cow News: खाने और मौसम के बारे में गाय करती है आपस में बातें।

Cow News: आपने अक्सर हिन्दू शास्त्रों में या हिन्दू धर्म ग्रंथों में यह सुना होगा की पहले के समय में पशु बोला करते थे या यूं कहें की आपस में बात किया करते थे परन्तु आज के टाइम में कोई व्यक्ति किसी से ऐसा बोले तो उसकी बात तो मानी नहीं जायेगी बल्कि उसका मजाक भी बनाया जाएगा परन्तु हम आपको यह बताना चाहते है की एक शोध के अनुसार यह पाया गया ही गाय आपस में बातें करती है जी हाँ चौंकिए मत पूरी खबर पढ़िए आपको सब-कुछ समझ आ जाएगा।

Cow News: खाने और मौसम के बारे में गाय करती है आपस में बातें।
Cow News

दरअसल गायों की अपनी भाषा होती है, वे मौसम और भोजन के बारे में आपस में बातें भी करती हैं यह हम नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में हुई शोध में सिद्ध हुआ है। गायें ख़ास आवाज (रंभाना) से अपनी भावनाएं भी जाहिर करती हैं। ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने अध्धयन के बाद इसका दवा किया है। गायों पर अध्धयन के लिए वैज्ञानिकों ने एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनाया, इसे “गूगल ट्रांसलेट फॉर काऊ” नाम दिया। इसके माध्यम से वैज्ञानिकों ने गायों की ख़ास आवाज (रंभाना) का विश्लेषण किया। सिडनी विश्वविधालय से पीएचडी कर रही शोधकर्ता एलेग्जेंड्रा ग्रीन के अध्ययन के मुताबिक गाय भी नकारात्मक, साकारात्मक और भावनात्मक स्थितियों का जवाब देती है। प्रत्येक गाय की अपनी अलग आवाज है और अपने मूड को वे ख़ास आवाज के जरिये व्यक्त करती हैं। यह शोध जीव वैज्ञानिकों ने यूरोपीय नस्ल की “होलस्टीन फ्रेजियर हफर” प्रजाति की गायों पर अध्ययन करके किया है। शोधकर्ताओं ने गायों की आवाज को एक माइक्रोफोन के जरिये कैच किया और आवाज की पिच का विश्लेषण किया।

यह भी पढ़ें-

क्या आप जानते हैं CID और CBI में क्या अंतर होता है? CID और CBI के मध्य क्या अंतर है
आखिर फतवा होता क्या है जो अक्सर जारी होता रहता है?

अब गायों के शब्दकोष बनाने की तैयारी- (Cow News)

इटली व फ्रांस में सहयोगियों की मदद से शोध करने वाली ग्रीन ने दावा किया की वे जल्द ही गायों की ख़ास आवाज का शब्दकोष बना सकती है। गायें जब मौसम और भोजन की बातें करती हैं तो उनकी आवाज अधिक मधुर होती है। उनकी टीम ने 13 फ्रेजियन गायों की सैकड़ों आवाजें रिकॉर्ड की हैं।

इस तरह के शोध पहले भी किये जा चुके हैं –

मिस ग्रीन और उनकी टीम ने पाया की प्रत्येक गाय की एक अलग आवाज होती है और वे विभिन्न परिस्थितियों में ख़ास तरह के संकेत देती हैं। यह संकेत उन्हें उनके समूह या झुण्ड के साथ संपर्क बनाये रखने में मदद करता है। गायों के आपस में बातें करने पर पहले भी हो चुके हैं। इसमें दावा किया गया था की वे अपने बच्चों यानिकि बछड़ों से ख़ास ध्वनि करती हैं, वे उन्हें दुलारती और पुचकारती हैं। नए अध्धयन के मुताबिक गायों में उत्तेजना, संकट आड़ भाव व्यक्त करने की भी क्षमता होती है। अपने भोजन यानिकि लहलहाती फसल के लिए भी वे अलग किस्म की भावनाएं व्यक्त करती हैं। (गाय )

The Hindustan Today Team

आपके लिए वीडियो-

the hindustan today,

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *