MP NEWS: मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपना जोर लगाना शुरू कर दिया हैं। चुनाव के इस शोरगुल में एक पंचाग की भविष्यवाणी ने सियासत की सरगर्मी बढ़ा के रख दी है। पंचाग में की गई भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश में अगली सरकार कमलनाथ सरकार बनने जा रही है। वही बीजेपी सत्ता की कुर्सी पर आसीन होने में आश्वत नजर आ रहें है। कांग्रेस नेता तो फूले नहीं समा रहे, उनका कहना है कि कैलेंडर की तरह बीजेपी को चुनाव के बाद खूंटी पर टांग देंगे।
क्या हैं भविष्यवाणी?

दरअसल एक भुवन विजय पंचांग में भविष्यवाणी की गई है कि वर्ष प्रारंभ से उत्तरार्ध तक का समय मुख्यमंत्री के लिये संकटकारी है। प्रदेश की सराकर में बड़े परिवर्तन होने के आसार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चर लग्न में शपथ ली है तथा राज्येश चन्द्रमा छठे भाव में सूर्य के साथ होने के कारण उन्हें पूर्ण रुप से स्वतंत्र रूप से कार्य करने में कमी पैदा करता है, सरकार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई देगी। आपसी मतभेद रहेगा। मंत्री मण्डल में परिवर्तन के योग बन रहें है। वही विपक्ष सरकार के चुनौती बनता जाएगा। कांग्रेस पहले से अधिक सशक्त दिखाई देगी, जिसका असर चुनाव में दिखाई देगा।